Sunday, 22 April 2018

जय बिहार

आज हम कवनों बिहार का इतिहास नहीं बताने वाले हैं ना ही ई की विश्व का गौरव अउर दुनिया का पहिला लोकतंत्र बिहारे से शुरू हुआ था आउर आज हम अइसन कुछो नहीं बतानेवाले हैं जवन किताब में लिखा हुआ है जईसे की विश्व का सबसे बड़का पशु मेला हमारे बिहार (सोनपुर) में लगता है , चाहे ई की देस का पहिला राष्ट्रपति, देश का राष्ट्रकवि, सब बिहारे से है। उ का है न, हम लोग नाम नहीं ,काम गिनाते है। इतिहास उठा के देख लीजिए ,बिहार ना कबो कम था आउर ना कबो कम रहेगा।सत्याग्रह से लेकर सम्पूर्ण क्रांति...पूरा देस का राजनीत बिहारे से तय होता है।

हम बिहार के लइकवन में एगो बहुते बढ़िया चीझ होता है जो कहीं आउर देखने को नहीं मिलता है उ है माई बाबू का संस्कार..गांव का प्यार..आउर आपन बिहार ।
बिहार में आजो गांव के छोट छोट लईका लोग स्कूल में सिरमिट के बोरिया बिछाकर देश का भविष्य लिखता है। भोरे भोरे उठकर बहाली में दउरने से पहिले धरती माँई को भगवान नीयन गोड़ लागता है आउर घर से निकलने से पहिले माई के दिया हुआ ठेकुआ, लीट्टी को रास्ता भर बड़ी प्रेम से बांध के रखता है। बिहार के लईका सब लट्टू खेलता है, गुल्लीयो डंडा खेलता है बाकी केहू के दिल से नहीं खेलता है।

बिहार खाली आईऐसे नहीं, उ किसान मजदूर लोगों का भी स्टेट है जहाँ बड़ से लेकर छोट काम को भी लोग मान सम्मान के साथ करते हैं। इहे बिहार है जहां लोग बड़का बड़का देस से पढ़ने के लिए नालन्दा विश्विद्यालय में आता था। चाणक्य, आर्यभट्ट का लोग गाथा गाता था।  इहे बिहार है जहां के माटी से जैन धर्म बौद्ध धर्म का जन्म हुआ था। आरे इहे बिहार है जहाँ लोग का वाणी ,गंगाजी के पानी जइसा है। आरे इहे बिहार है जहां डूबते सूरज भगवान को भी अर्घ दिया जाता है।

जानते है हम लोग काहे अपने को 'मैं' नही 'हम' बोलते है? काहेकी
हम लोगों को शुरूये से ही सभकेहु को साथ लेकर चलने की आदत हैँ, लिट्टी चोखा हमलोगों फेवरेट खाना है वइसहीं जैसे साउथ वालो का इडली सांभर है। जे तरह से पंजाब के लोग पंजाबी कहलाना पसंद करता है गुजरात का गुजराती ओइसही हम बिहार से आउर हमरा बिहारी कहलाना पसंद है।
Bihar का शिकायत जब कौउनो  दोसर स्टेट करता है ओतना दुःख नहीं होता है जेतना की अपन लोग अपने शिकायत करता है .....लोग आपन पहचान लुकाने लगता है, शरमाता है। हम कबहुओं  एगो सरदार को दोसरे सरदार से हिंदी में बतियाते नहीं देखा है? अच्छा बताइए आप  कबो एगो मलयाली को दोसरे मलयाली से अंग्रेजी में बतियाते देखा है? नहीं देखें होंगें। बाकी एगो बिहारी को दोसरे बिहारी से अंग्रेजी छाटते हुए जरुरे देखा होगा ।

उ का है न, कुछ So Called Modern  लोगन को शो बाजी का तनी जादही निसा है। भोजपुरी, मगही, मैथिली, अंगिका बोलने में लाज लगता है। शुरूवातीये से जब घर में कवनो छोट लईका फूल नीयन खिलना इस्टार्ट करता है तो उसको मातृभाषा में नहीं ,अंग्रेजी में सान कर सेयान करते हैं लोग। सीखने सिखाने में लईका अंग्रेजी तामझाम झोल तो जान जाता है बाकी आपन बिहार का भूगोल नहीं जान पाता है।

ई लुंगी डांस पर बिहारी को कमर हिलाके लुंगी उड़ाते हुए बहुते देखा है बाकी जब भिखारी ठाकुर,शारदा सिन्हा,महेंद्र मिसिर का बात आता है तो लोगन को झाईं मार देता है। बौद्ध भिक्षु लोगों के वयव्हार से bihar बना था , दातं चिहारने से नहीं बना था ||

बिहार के नवका लोग अपने को बिहारी नहीं NRB कहलाना पसंद करता है। NRB का मतलब जानते हैं ? Non ......Bihari अइसन बिहारी जेकर जनम करम बिहार में तो हुआ है बाकी अब उ बिहार का नहीं। आ बिहार में बहार है...... कहाँ बहार है ? गांव देहात के लोग छपरा जाते है, छपरा के लोग पटना, आउर पटना के लोग  😢पटना से बाहर। एकबार जो कोई ई वायुमण्डल से निकल जा रहा है उ वापिस फेर ई ग्रह पर भुलाइओ को नहीं आ रहा है।

देखा जाए तो मैगी ,पिज्जा, बर्गर के शो बाजी में कब लीट्टी चोखा मेहरिया गया पते नहीं चला। जलजीरा , चना के सतुई कोल्ड्रिंक में घोरा के कब ओरा गया पते नहीं चला। खटिया का फोटो अब बगईचा में नहीं इंटरनेट पर मिलता है।

सबसे खिस तब बड़ता है जब बिहार में कवनो नेता आता है भोजपुरी-भोजपुरी  खेलता है। लॉलीपॉप देखा के सारा वोट चूस लेता है। बाकी बात जब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में लियाये के लिए होता है तो सभकेहु का कान खड़ा हो जाता है। भोजपुरी से संसद के दूरी अभियो मंगल ग्रह से दूर दिखाई देता है

बिहारी होना खराब बात नहीं है  👌  👌बिहार का होकर , बिहार का ना होना होना खराब बात है। " बिहारी" शब्द से दिक्कत नहीं है , बस "गारी" से दिक्कत है। पता है बिहारी से लोग काहे जरते है? काहे कि कवनो काम को हमलोग छोटा नहीं समझते है। कुछ लोग हम पे हँसतें हैं काहे भाई ? काहे की हमारा टोन जो है न उ गवार जैइसा  होता है ....एक बात जन लीजिये जेतना हमरा अपना  टोन से प्यार है न ओतने हमार इंग्लिश फरटेदार है, काहेकी जब हम IAS के इंटरव्यू देने गए थे न तो हमको कोई गँवार नहीं बोला। हमलोग सीखते हैं👍 गलती होता है👍 बाकी हमलोग के ओर का लोग मेहनती होता है। हमलोग दिल के फेयर आदमी है , हर कुछ अपन समझ के शेयर करते हैं। काहे की हमलोग रेयर आदमी है केहू से कम्पयेर नहीं करते|
कवनों भी देस दुनिया को लोग ओकर इतिहासे से याद राखता है आउर कवनो भी चिज को आज जदि बढ़िया से ना रखा जाए तो कब उ इतिहास बन जायेगा कोई नहीं जानता है।अपने इतिहास, संस्कृति पर गर्व कीजिये। गर्व कीजिये कि आप उस जगह से हैं जहां का माटी, वीर कुँवर सिंह जइसन खाँटी मरद पैदा करता है। आप बिहार से हैं और गर्व से बोलिये कि हम बिहारी है। सभे लोगन को बिहार दिवस के बहुत बहुत बधाई। आपन बात आपन जज्बात को मरने मत दीजिये, शेयर कीजिये। जय हिंद जय बिहार

No comments:

Post a Comment