Friday, 3 August 2018

मुझे दोस्तों का छूट जाना याद आता है।

छोटी छोटी बातों पे रूठ जाना याद आता है
मुझे  दोस्तों  का  छूट  जाना  याद  आता  है।

हँसना - हँसाना  जिंदगी का ईक हिस्सा था
हर ईक दोस्त का अपना अपना किस्सा था
अरे उन किस्सों का टूट जाना याद आता है
मुझे  दोस्तों  का  छूट  जाना  याद  आता है।

कोई  छूट  गया  है,  कोई  साथ  भी  है
कोई  भूल  गया  है,  कोई  याद  भी  है
उस वक़्त का आज रूठ जाना याद आता है
मुझे  दोस्तों  का  छूट  जाना  याद  आता है।

No comments:

Post a Comment